मध्यप्रदेश

सरकारी अफसर पीलीभीत के एआरटीओ अमिताभ राय की तानाशाही

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के उपरांत समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि पत्रकारों को मान सम्मान दें तथा आपसी संवाद करके सरकार के द्वारा दिए गए आदेशों की पूरी जानकारी दें यदि किसी पत्रकार के साथ अमानवीय व्यवहार होता है तो उस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी इसके विपरीत जिला पीलीभीत एआरटीओ अमिताभ राय इन सब आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं कोई पत्रकार संवाद करने जाता है तो उसे दुर्व्यवहार करके कार्यालय से निकल जाने को कहते हैं एआरटीओ कार्यालय में दलालों का बोलबाला है वह किसी भी समय किसी भी अधिकारी किसी भी कर्मचारी से मिल सकते हैं लूट का यह पूरा खेल अधिकारी एवं कर्मचारियों के संरक्षण में चलता है पूरे कार्यालय में आम जनता को जानकारी देने के लिए कोई भी काउंटर नहीं है इन सभी तथ्यों पर उच्च अधिकारी विशेष रुप से ध्यान दें जब पत्रकारों के साथ यह दुर्व्यवहार होता है तो आम जनता का शोषण होना स्वाभाविक है
अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close