ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करना पड़ा महंगा मोहनगढ़ थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग अलग मामले हुए दर्ज

सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करना पड़ा महंगा
मोहनगढ़ थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग अलग मामले हुए दर्ज
By Rohit Kumar Ojha
टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करना पड़ा महंगा
मोहनगढ़ थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग अलग मामले हुए दर्ज
मोहनगढ़। शासकीय कार्य करते समय सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता करना अब लोगो को महंगा पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी से अभद्रता करने पर मोहनगढ़ तहसीलदार कुलदीप सिंह ने अब सख्त कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत मोहनगढ़ थाने में आज दो अलग अलग ब्यक्तियो पर मामले दर्ज किए गए।उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम पंचायत मोंगना हाल ग्राम गोर में कार्यरत एएनएम श्रीमति नीलम पत्नि स्व. सुनील तिवारी जब विगत दिवस कोरोना महामारी का सेकेण्ड वैक्सिनेशन कार्य कर रही थी, जिसमे मास्क व सोशल डिस्टेनसिंग का पालन किया जा रहा था। तभी आरोपी जाहर सिंह ठाकुर निवासी मोंगना मुंह पर बिना मास्क लगाये आया और बहस करने लगा, तो एएनएम नीलम तिवारी ने जाहर सिंह से कहा कि आप पहले मास्क लगाकर आईये और सरकारी व कोविड नियमो का पालन कीजियें। जिसपर आरोपी जाहर सिंह अभद्रता करते हुए टेबिल पर हाथ पटकने लगा और क्रमांक  रजिस्टर टेबिल से उठाकर फाड़कर फेंक दिये। आरोपी जाहर ने धमकी देते हुए कहा कि तुम यहा पर मेरे रहते टीकाकरण नहीं कर पाओगी, कोई महामारी नहीं फैली है तुम झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही हो। तुम यहां से चली जाओ नहीं तो मै तुम्हारी डण्डे से मारपीट करुंगा।मौके पर मौजूद रोजगार सहायक आनंद वर्मा व अन्य कर्मचारियों ने उक्त घटना देखी व बीचबचाव किया तो जाहर सिंह जाते जाते बोला कि आज तो बच गयी, दोबारा इस गांव में आओगी या किसी को टीका लगाओगी तो जान से मार डालूंगा। उक्त शिकायत पर मोहनगढ़ पुलिस ने आरोपी जाहर सिंह के विरुद्ध धारा 353,186, 294, 506, 269, 270 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।बही दूसरे मामले में एएनएम नीलम तिवारी जब आंगनवाडी केन्द्र वैक्सीनेशन सेंटर ग्राम कौडिया में वेक्सीन कार्य कर रही थी तभी आशा कार्यकर्ता ने स्थानीय ब्यक्ति पातीराम वंशकार के नाती को वेक्सीन लगबाने के लिए बुलाया। तब आरोपी पातीराम वंशकार वेक्सीन केंद्र कौडिया मे आया और अभद्रता करते हुए बोला कि मेरा बच्चा मर जायेगा तो क्या तुम जिम्मेदारी लोगे। इसके साथ ही अन्य व्यक्ति जो आरआई वेक्सीन टीका अपने बच्चो को लगवा रहे थे, उन्हे  आरोपी पातीराम भ्रमित करने लगा। और बोला कि मेरे रहते हुये आरआई वेक्सीन का टीका नहीं लगेगा । पातीराम वंशकार द्वारा वेक्सीन सत्र कौडिया मे अश्लील गालिया देकर व जान से मारने की  धमकी देकर शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाई। जिस पर मोहनगढ़ पुलिस ने आरोपी पातीराम के विरुद्ध धारा 353,186, 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close