शाढ़ौरा।पूर्व पत्नी की प्रताड़ना से युवक झूला फंदे पर

शाढ़ौरा से देवेश ओझा की रिपोर्ट
25 बर्षीय युवक ने अपनी पूर्व पत्नी की प्रताड़ना से हार मानकर जीवनलीला समाप्त कर ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बाजार चौक मैदान मे रहने वाले 25 बर्षीय आफताब ने बीती रात अपने कमरे मे रस्सी का फंदा बनाकर पत्नी की प्रताडना के आगे घुटने टेककर अपनी जान दे दी मृतक के जैब से निकले सोसाइड नोट मे अपनी पूर्व पत्नी जिससे 4 बर्ष पूर्व शादी हुई थी मगर शुरु से पति पत्नी के संबंध अच्छे नहीं रहे पत्नी हमेशा पैसों के लिऐ दबाव बनाती रही मृतक ने अनेकों बार उसे पैसे दिये पिछले 1 बर्ष से पत्नी आपने मायके भोपाल थी आपसी सहमति से तलाक होने के बाद मृतक आफताब ने 3 माह पूर्ब दूसरी शादी राजस्थान से हुई थी तब से पहले वाली पत्नी उसकी मां एंव बहिन पैसों के लिऐ दबाब बनाती रही कुछ दिन पहले पैसे दिये थे मगर अधिक दबाव के कारण एंव प्रताड़ना से दुखी होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुआ पत्र मे मौत का जिम्मा अपनी पूर्व पत्नी को बताया बीती रात घर पर कोई नहीं था मां, बहिन भाई अपने मामा के यहां अशोकनगर गये थे पत्नी मायके गई थी तब यह कदम उठाया सुबह मृतक के चाचा ऊपरी मंजिल पर रहते उन्होने आफताब को फंदे पर लटका देखा परिवार जनो फंदे से उतारकर अस्पताल ले गये जहां डाँक्टर ने मृत बताते हुऐ बताया कि मौत चार पांच धन्टे पहले हुई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु की है पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनो को सोफ दिया


