मध्यप्रदेश

कल्याण गुरू की 25 वीं पूण्यतिथि पर समाधि पर चढ़ाए फूल, श्रद्धांजलि दी

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

आर्दश हिन्द व्यायामशाला के संस्थापक एवं पहलवानों के आर्दश गुरू स्व. श्री कल्याण प्रसाद शर्मा की 25 वीं पूण्यतिथि पर व्यायामशाला के पहलवानों ने उन्हे याद कर त्रिवेणी रोड़ स्थित गणगोरीया उकाला पर उनकी समाधी पर दीप जलाकर पुष्पाजंलि अर्पित की।
डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्री कल्याण गुरू ने सदैव पहलवानों को नशे से दूर रहने एवं व्यायाम करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। हम आज भी उनके बताए मार्ग पर चल कर दुसरों को भी यही प्रेरणा देते है।
इस अवसर पर व्यायामशाला के कैलाश भारतीय, विशाल शर्मा, मुकेश पहलवान, चन्दर पहलवान, राजेश पांचाल, लाला कुमावत, मनोज पण्डित, शंकर आलम, झमक भरगट, महावीर पहलवान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close