अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
अशोकनगर। बैंक के सामने से वृद्ध के हाथ से बदमाशों ने लूटे पांच हजार सीसीटीवी में कैद हुई बारदात।

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
शहर के सुभाष गंज स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से पेंशन के पैसे निकालकर आए एक वृद्ध के हाथ से पैसे गिनते समय 5 हजार रूपये अज्ञात बदमाश लूट कर फरार हो गए। हालांकि बदमाशों की लूट बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खजूरिया निवासी मोहन प्रसाद पुत्र ग्याप्रसाद उम्र 60 वर्ष पेंशन के पैसे शहर के सुभाष गंज स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सुबह के समय निकालने आया था। वृद्ध के साथ उसका भतीजा भी था। वृद्ध अपनी पेंशन के 5 हजार रुपए निकालकर उन नोटों बैंक की सीढिय़ों पर बैठकर गिन रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और एक बदमाश ने बाइक से उतरकर वृद्ध के हाथ से पैसे छीने और बाइक पर बैठकर फरार हो गये।


