साइबर ठगखोरो के हौसले बुलंद, एडीजी के नाम पर बनाया नकली facbook अकाउंट पुलीस अधिकारी ने ब्लॉक करवाया उनके नाम का नकली फेसबुक अकाउंट पुलिस आला अधिकारी ने की अपील, ठगोरो से रहे सावधान

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना काल मे लोग घर मे बैठकर अधिकतर सोशल मीडिया पर समय बिताते है, जहा फेसबुक पर अब यह जानना मुश्किल हो गया है कि कौनसा अकाउंट असली है या कौनसा कौनसी फेक आईडी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी व नामची हस्तियों की फेक आईडी बनाकर कई लोग फेसबुक का दुरुपयोग करते है, ऐसे में तकलीफ उन्हें झेलनी होती है या बदनाम वह होते है जिनके नाम पर यह फेक याने के नकली आईडी बनती है। ऐसा ही एक मामला इन्दौर जोन के एडीजी के साथ हुआ है। जहा उनके नाम से किसी ने फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को रिक्वेस्ट भेजी गयी!
दरअसल इंदौर जोन के एडीजी वरुण कपूर के नाम से ठगखोरो ने नकली facebook अकाउंट बनाकर ठगी करने की कोशिश की है! इसकी जानकारी मिलते ही श्री कपूर ने तुरंत एक्शन लेते हुए अकाउंट डिलीट करवाया! वह अपने सही facebook अकाउंट से सभी को नकली अकाउंट की जानकारी दी! वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया IP एड्रेस के माध्यम से ठगखोरो की तलाश की जा रही है!
सोशल मीडिया के दुष्परिणाम का शिकार होते हैं नकली आईडी से लोग
श्री कपूर ने आम जन को सतर्क करते हुए कहा की पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल में लोग अत्यधिक घर में रहे हैं कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने के कारण अपना वक्त फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग ज्यादा से ज्यादा बिता रहे हैं! ऐसे में फेक आईडी के जरिए कई लोग इसका फायदा उठाकर लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करते हैं! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह की लिंक भेजी जाती है, जिस पर क्लिक करके लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं! वही पैसों की मांग भी की जाती है, ऐसे में यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह आईडी असली है या नकली है लोग भरोसे में पैसे भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते हैं ऐसे कई तरह के सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव है जिसे आसानी से पहचानना बहुत मुश्किल है! हालांकि क्राइम ब्रांच व संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है और लोगों को सतर्क किया जाता है! किंतु फिर भी बड़ी संख्या में लोग नकली याने के फेक आईडी का शिकार होकर परेशानी में आ जाते हैं।
हमारी सलाह…
यदि आप फेसबुक या कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना अधिकतम वक्त बिताते हैं या इन्हें चलाते है तो, ध्यान रहे किसी भी लालच वाली लिंक पर क्लिक न करे या अपने विवेक से फैसला लेवें, एफबी या अन्य सोसल मीडिया पर यदि आपसे कोई पैसों की मांग करे तो, इसकी जांच पड़ताल कर फैसला लेवें। अपनी निजी जानकारी जैसे पासवर्ड बैंक संबंधित जानकारी न डाले वही घर की महिला सदस्यों की फोटो अपने विवेक से पोस्ट करें। ध्यान रहे सोसल मीडिया पर दी गई सभी जानकारी सत्य नही होती इस लिए किसी भी पोस्ट को लाइक या शेयर करने से पहले पोस्ट की पुष्टि कर लेवें…दिवाकर न्यूज की अपील, सावधान रहें, सुरक्षित रहे…


