ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

सागर-देवरी में 7 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत के संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के भवन का लोकार्पण

कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी में 7 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत के संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के भवन का लोकार्पण

सागरकेंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सागर जिले की देवरी तहसील में संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 7 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। मंत्री  पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हम आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहे है। उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि जितने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतने ही जागरूक रहें। हमे अपने प्राकृतिक संसाधनों की चिंता करनी होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव, पूर्व विधायक भानुराणा, कलेक्टर दीपक आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकगण मौजूद थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम में कहा कि आज हम आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं। हमे अपने संसाधनों की देखभाल करनी होगी। आबादी बढ़ रही है और प्राकृतिक संसाधन उतने ही हैं। जब देश स्वतंत्र हुआ था, तब से लेकर अब तक 3 गुना आबादी बढ़ चुकी है। प्राकृतिक संसाधन नहीं बढ़े। खर्चीली जीवन- शैली में संसाधनों पर दबाव बढ़ा है। पानी का उपयोग बढ़ा है। हमे जल संसाधनों को सहेज कर रखना होगा। जल का संरक्षण करना होगा तभी हम भविष्य की आवश्यकताओं को पूरी कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाते है। डा. भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि देवरी में प्रशासनिक भवन बन जाने से आम लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह भवन अपने उद्येश्य में सफल होगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री पटेल ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोई आपदा आती है तो हमारी क्षमताओं की परख होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय पुलिस विभाग से लेकर डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य शासकीय कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज खुशी का दिन है कि देवरी तहसील में संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के नव-निर्मित अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त भवन का लोकार्पण हुआ है। इससे देवरी तहसील के नागरिकों को एक ही छत के नीचे राजस्व संबंधी सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close