ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह पर 3 स्थानों पर नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह पर 3 स्थानों पर नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

 तरुण मेहरा की रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह पर 3 स्थानों पर नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.के.गुप्ता के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्धारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह के अंतर्गत गत दिवस जिले के तामिया, जुन्नारदेव और परासिया में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशामुक्ति के लिये जागरूकता का संदेश दिया गया l शासकीय कलापथक दल और किरदार संस्थान द्धारा प्रस्तुत नुककड नाटक की सभी ने सराहना की । इस अवसर सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई  शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार नरेन्द्र पाल ने बताया कि कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही किरदार संस्थान के कलाकारों द्धारा नशामुक्ति एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों का सन्देश देते हुये नाटक का मंचन किया गया । किरदार संस्था के अध्यक्ष डॉ.पवन नेमा के निर्देशन में प्रदर्शित नाटक का मुख्य उद्देश्य  भविष्यगामी परिणामों को आम जन तक पहुंचाना रहा है। इस नाटक में यह बताया गया कि जीवन में किस तरह व्यसन प्रवेश कर जीवन को खत्म करता है एवं हसते खेलते खुशहाल परिवार को बर्बाद करता है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close