खेलमध्यप्रदेश

सेहराई ने जीत दर्ज कर अर्जुन कप किया अपने नाम

सेहराई और मुंगावली वार्ड 01 के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला

 

मुंगावली संवाददाता – केशव सिकरवार

सेहराई और मुंगावली वार्ड 01 के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला

मुंगावली। स्वर्गीय माधराव सिंधिया की स्मृति में चल रहे अर्जुन कप का फाइनल मुकाबला शनिवार को जेल ग्राउंड पर सेहराई एवं वार्ड 01 मुंगावली के बीच खेला गया जिसमें सेहराई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 148 रन का लक्ष्य वार्ड 01 मुंगावली को दिया और वार्ड 01 मुंगावली को जीत के लिए 149 रन बनाने थे जहां वार्ड 01 मुंगावली स्कोर का पीछा करते हुए केवल 85 रन ही बना सकी। सेहराई ने वार्ड 01 मुंगावली की टीम को ऑल आउट कर 63 रन से मैच अपने नाम कर लिया। जिसमे मैन ऑफ था मैच सिमरनजीत रहे जिन्होंने 61 रन की पारी खेली। वही मैच ऑफ था सीरीज गगनदीप सिंह रहे, जिन्हें पुरुस्कार के रूप में वॉशिंग मशीन प्रदान की गई। विजेता रही सेहराई की टीम को 151000 रुपये की राशि का नगद पुरुस्कार, उप विजेता रही वार्ड 01 मुंगावली को 75000 रुपये की राशि का नगद पुरुस्कार मुख्य अथिति पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा प्रदान किया गया। अर्जुन कप के फाइनल धमाकेदार मैच का जमकर क्रिकेट प्रेमियों द्वारा लुफ्त उठाया। सुबह से ही भारी संख्या में लोगो का जेल स्थित क्रिकेट मैदान पर पहुँचना शुरू हो गया था जहाँ हजारो की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान पर पहुँचकर खेल का आनंद लिया। फाइनल मुकाबले में पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव भी परिवार के साथ मौजूद रहे व क्रिकेट का मजा लेते नजर आए। मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा मैच का टॉस कराया गया वही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया गया।
Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close