सौसर-एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मैं 26 पत्रकारों ने ली पांढुर्णा मैं सदस्यता

निमेष धनतोने की रिपोर्ट
एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मैं 26 पत्रकारों ने ली पांढुर्णा मैं सदस्यता
पांढुर्ना – मध्यप्रदेश में पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई छिंदवाड़ा के विभिन्न तहसीलों से पत्रकारों का जत्था संगठन में लगतर दस्यता ग्रहण कर रहा है इसी क्रम में रविवार को जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत तहसील पांढुर्णा में 26 पत्रकारों ने संगठन में देवेंद्र खुरसिंघे ,विजय पूरी के नेतृत्व में अपनी सदस्यता ग्रहण की और एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रति अपना विश्वास जताया । इसी क्रम के अंतर्गत पांढुर्ना में रविवार के दिन एक बैठक में 26 पत्रकारों ने अपनी सदस्यता ग्रहण करके संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त किए कार्यक्रम जिला अध्यक्ष धनंजय वड्समुद्रकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें तहसील दमुआ, परासिया, बटकाखापा, सौसर, रामाकोना, के पत्रकार पांढुर्णा में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर नए सदस्यों को पदभार सौंपा। इस अवसर पर तहसील पांढुर्ना क्षेत्र से जिला प्रतिनिधि के रूप में देवेंद्र खुरसिंगे एवं तहसील अध्यक्ष पांढुर्ना के रूप में विजय पुरी को क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक बाबू निसार खान को बनाया गया । इसके अलावा मनोज दिवाकर ,प्रफुल्ल तातेकर ,प्रवीण वाहने ,जानराव बर्डे, राहुल शेंडे सुधीर नादेकर ,लक्ष्मण नागले,सचिन कांबले,अशोक,अवतार सिंग आदि को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में जिला अध्यक्ष धनंजय वड्समुद्रकर द्धारा मां सरस्वती जी का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया गया । जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के प्रमुख प्रांतीय अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा जी के नेतृत्व में लगातार पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि जब सब पत्रकार संगठित रहेंगे तो उनके हक के लिए लड़ने वाली लड़ाई में विजय अति शीघ्र प्राप्त होगी आप सब का एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास के लिए मैं सबका दिल से आभार व्यक्त करता हूं एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई छिंदवाड़ा द्धारा शीघ्र ही बड़ी बैठक का आयोजन किया जाने एवं उसकी रूपरेखा के बारे में पत्रकारों को भी अवगत कराया । पत्रकारों की सभा को दमुआ तहसील अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव जी ने भी संबोधित करते कहां कि जिले के सभी तहसीलों से हमारे संगठन से पत्रकार जुड़ रहे हैं आज हमारी संख्या 100 से ऊपर पहुंच चुकी है यह एक संगठन के प्रति विश्वास और जिला अध्यक्ष धनंजय वड्समुद्रकर जी की कार्य प्रणाली कुशल नेतृत्व तथा प्रांतीय अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा जी के मार्ग दर्शन का प्रभाव है इस अवसर पर संगठन के महासचिव निमेष धंतोली रमाकोना के उपाध्यक्ष राकेश ठाकरे सौसर अध्यक्ष प्रतिक गजभिए आकाश खडाइत आदि के अलावा रामाकोना बोरगांव सौसर एवं पांढुर्णा क्षेत्र के वरिष्ठ गण राजनीतिक गण उपस्थित थे मंच का संचालन पत्रकार सुनील बोखे द्धारा किया गया ।


