1 करोड़ की लागत से बनेगी 10000 स्क्वेयर फिट में श्री महाराणा प्रताप राजपूत धर्मशाला

राकेश सिंह चौहान, बदनावर धार / बदनावर माथुर कॉलोनी में स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला पर पिछले डेढ़ माह से समाज के युवाओं द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा देते हुए 16 साल से रुके काम को मूर्त रूप देने का 90 दिन का लक्ष्य लिया गया।
जिसमें युवाओं द्वारा निर्माण समिति का निर्माण किया गया जिसमें महाराणा प्रताप ट्रस्ट के अध्यक्ष अंतर सिंह पवार, संरक्षक भूपेंद्र सिंह जादौन,निर्माण समिति के अध्यक्ष पोपसिंह राठौर(पप्पी बना), निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष डॉक्टर गोपाल सिंह ठाकुर, सदस्य शंभू सिंह जी ,सदस्य बंटी बना द्वारा निरंतर सेवा देकर इस निर्मित धर्मशाला के लिए सहयोग का निवेदन किया गया।
निर्माण समिति के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि धर्मशाला चार चरणों में बनाई जाएगी ।
जिसमें पहले चरण में 2500000 रुपए का खर्च समाज और समिति के सहयोग से किया जाएगा ।
इसके धर्मशाला के दुसरी मन्जिल पर 50 कमरे बनाकर राजपूत बोर्डिंग का निर्माण किया जाएगा
ताकि भविष्य में बच्चों और जरुरत मन्द परिवारों की, पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग किया जा सके।
इस बार महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन भी राजपूत धर्मशाला में किया जाएगा


