
जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
🔑🔓1 जून से छिंदवाड़ा में नई उम्मीदों की सुबह❗
🔓कोविद19 प्रभारी मंत्री अरविंद भदोरिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
🔓जिले को चरणबद्ध खोलने की तैयारी पर बनी आम सहमति
🔓सैलून, ब्यूटी पार्लर, चाय-पान की दुकानों को फिलहाल राहत नहीं❓
🔓जिला आपदा प्रबंधन समूह सहित खंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह से प्राप्त सुझावों के आधार पर तैयार होगा मसौदा
🔓जिला कलेक्टर के द्वारा तैयार इस मसौदे का गृह मंत्रालय से अनुमोदन पश्चात होगा परिपालन
🔓अनलॉक की इस प्रक्रिया में सावधानी और सुरक्षा बेहद जरूरी- अरविंद भदौरिया
🔓नैतिक कर्तव्यों की पूर्ति करना आमजन की बड़ी जिम्मेदारी- कलेक्टर सौरव सुमन
🔓जुन्नारदेव से उठी इतवारी-नागपुर ट्रेन के परिचालन पर रोक लगाने की मांग
🔓ट्रेन के परिचालन रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे पीयूष गोयल से चर्चा
🌀जुन्नारदेव-
56 दिनों के लगातार कोरोना कर्फ़्यू के बाद अब आगामी 1 जून से छिंदवाड़ा जिले में उम्मीदों की नई सुबह होना तय हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन समूह सहित खंडस्तरीय संकट प्रबंधन समूह की वर्चुअल बैठक में इस आशय का फैसला आज लिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता कोविड-19 प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया के द्वारा की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर आगामी 1 जून से जिला छिंदवाड़ा को चरणबद्ध तरीके से अनब्लॉक किए जाने पर आम सहमति बन गई। इस बैठक में सर्वप्रथम जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन के द्वारा छिंदवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 5 फ़ीसदी से कम होने की जानकारी दी गई। यहां पर उनके द्वारा इस संदर्भ में समस्त आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। जिला आपदा प्रबंधन समूह की इस वर्चुअल बैठक में छिंदवाड़ा जिले के समस्त विकासखंड कि संकट प्रबंधन समूह की समितियां भी VC के माध्यम से जुड़ी हुई थी। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ऑकटे, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, विधायक सोहन वाल्मीक और सुनील उईके के द्वारा विभिन्न सुझाव रखे गए। कोविड-19 प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया के द्वारा इन समस्त सुझावों के आधार पर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को मसौदा तैयार कर गृह मंत्रालय भोपाल को भेजने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि इस मसौदे का अनुमोदन होने के उपरांत छिंदवाड़ा आगामी 1 जून से अनलॉक की ओर बढ़ता नजर आएगा। इस बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के द्वारा पुलिस की महती भूमिका का भी उल्लेख करते हुए विभिन्न कार्रवाई के किए जाने के संदर्भ में अपना पक्ष रखा गया।
🔐जिले को चरणबद्ध खोलने के मिले सुझाव-
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के द्वारा इस बैठक में समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगणों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इन सुझावों के आधार पर ही जिला प्रशासन के द्वारा मसौदा तैयार कर प्रस्ताव अनुमोदन हेतु गृह मंत्रालय भोपाल को संप्रेषित किया जाएगा। आज की इस बैठक में किसानों से जुड़ी गेहूं उपार्जन से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा में बाजार को खोलने के सुझाव पर ऑड-इवन फार्मूला या फिर सड़क के एक ओर की दुकानों का 1 दिन के अंतराल में खोले जाने संबंधी सुझाव भी प्राप्त हुए। इन मामलों में अब जिला कलेक्टर ही अंतिम फैसला ले सकेंगे। विकासखंड स्तर पर यह फैसला संबंधित क्षेत्र के एसडीएम ले सकेंगे।
🔐सैलून, ब्यूटी पार्लर और चाय-पान की दुकानों को फिलहाल राहत नहीं-
कोरोना का संक्रमण अत्यधिक भीड़ भाड़ और जनसंख्या के अधिक घनत्व के कारण फैलता है। इस विषय पर जुन्नारदेव के विधायक सुनील उईके के द्वारा अनलॉक के पहले चरण में सैलून, ब्यूटी पार्लर और चाय पान जैसे भीड़भाड़ वाले उपक्रम को फिलहाल राहत ना प्रदान करते हुए अगली बैठक में समीक्षा किए जाने पर जोर दिया गया। यहां पर विधायक सुनील उईके के द्वारा इस वर्ग को प्रशासन और शासन के द्वारा राशन आपूर्ति या आर्थिक सहायता का पैकेज दिए जाने की मांग भी रखी गई है, जिस पर मंत्री अरविंद भदोरिया के द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार की जाने की बात कही गई। यहां मिले संकेतों के अनुसार ऐसा माना जा सकता है कि अनलॉक के इस पहले चरण में सैलून, ब्यूटी पार्लर और चाय-पान की दुकानों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
जुन्नारदेव से उठी इतवारी-छिंदवाड़ा ट्रेन के परिचालन पर रोक बढ़ाने की मांग, मंत्री अरविंद भदौरिया का आश्वासन, रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुख्यमंत्री शिवराज चौहान करेंगे चर्चा
छिंदवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रमुख जिम्मेदार मानी जाने वाली इतवारी-छिंदवाड़ा ट्रेन को लेकर आज जुन्नारदेव खंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह से मांग उठी है। जुन्नारदेव की खंड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य तरुण बत्रा के द्वारा इस संदर्भ में वर्चुअल बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं मंत्री अरविंद भदोरिया के समक्ष आगामी 31 मई तक छिंदवाड़ा इतवारी ट्रेन के परिचालन पर लगी रोक को आगामी 1 माह तक और बढ़ाने का निवेदन किया गया, जिस पर सम्मानित कलेक्टर सौरव सुमन के द्वारा अपने कार्याधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला बताते हुए माननीय मंत्री अरविंद भदौरिया से दखल का निवेदन किया गया, जिस पर मंत्री अरविंद भदौरिया के द्वारा यह सुनिश्चित कराया गया कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर इस ट्रेन के परिचालन पर एक माह की रोक लगाई जाएगी। व्यापारी मंडल के पूर्व सचिव तरुण बत्रा के द्वारा संपूर्ण जिले के नगरीय निकाय के द्वारा अपने अपने क्षेत्र को पूर्ण रूप से सैनिटाइजर करवाए जाने का एक प्रस्ताव भी रखा गया है ताकि कोरोना संक्रमण की संभावनाओं को सिरे से खारिज किया जा सके।
🔐इनकी रही उपस्थिति-
आगामी 1 जून से छिंदवाड़ा जिले को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक किए जाने हेतु आयोजित इस वर्चुअल बैठक में जुन्नारदेव के बीआरसी कक्ष में एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख, एसडीओ(पी) एसके सिंह, सीईओ जनपद पंचायत सुरेंद्र साहू, बीएमओ आरआर सिंह, सीएमओ सत्येंद्र सालवार, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, भाजपा के विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष *घनश्याम तिवारी, दर्शन मिगलानी, संजय जैन, रानू रसेला, अरुण साहू, जितेंद्र अग्रवाल, नवीन सिद्दीकी, योगेश साहू एवं व्यापारी मंडल, जुन्नारदेव के पूर्व सचिव तरूण बत्रा विशेष रूप से मौजूद थे।


