मध्यप्रदेश
चाचौड़ा पैंची ग्राम में चोरी छुपे सामान बेच रहे दुकानदारों की 10 दुकानें सील
कोरोना कर्फ्यू में भी दुकानदार चोरी छुपे सामान बेच रहे हैं

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
इस बात की भनक लगते ही एवं वी सी में श्रीमान कलेक्टर महोदय के मिले सख्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीएम महोदय चाचौड़ा श्री वीरेंद्र सिंह बघेल के निर्देश पर तहसीलदार विजयपाल चौहान एवं नायब तहसीलदार डॉ उदय सिंह द्वारा राजस्व, पुलिस एवं पंचायत टीम को जैसे ही चोरी छुपे सामान बेचने की खबर मिली तो सुबह से ही प्राइवेट गाड़ियों में टीम पहुंची तो दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों में अंदर ग्राहकों को भर भर कर चोरी छुपे सामान बेच रहे थे जिस की मौके पर वीडियोग्राफी कर सील किया गया प्रकाश जैन, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, संतोष लोधा, मुकेश नामदेव, महादेव बूट हाउस, राजकुमार, प्रेम नारायण, कपड़े किराना आदि 10 दुकाने सील की


