मध्यप्रदेश

1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की तैयारियां हुई शुरू शासन प्रशासन के लोगों ने की रेसीडेंसी कोठी में बैठक

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के तहत आगामी 1 मई से 18 साल से ज्यादा के लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी,  इंदोर में कोरोना वेक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य रेसीडेंसी कोठी स्थित बैठक हुई।

कोरोना महाममारी की चेन पर लगाम लगाने और शहरवासियों पर इसका असर कम से कम हो इस उद्देश्य को लेकर आगामी 1 मई 2021 से केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का वेक्सीनेशन होगा, इसको लेकर इंदौर में प्रशाशन और शासन के लोग तैयारियों में जुट गए है , जिसको लेकर रविवार को इन्दौर कलेक्टर मनीष सिंह, सांसद शंकर लालवानी, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल व स्वास्थ्य विभाग के लोगो के मध्य बेठक हुई। जहा सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि
28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा 120 से ज्यादा सेंटर ग्रामीण इलाकों में तथा 250 से ज्यादा सेंटर शहरी इलाकों में रहेंगे, लालवानी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए वेक्सिनेशन कराना बहुत जरूरी है । इस बीमारी का एक ही हल है वह है वेक्सिनेशन, लालवानी के अनुसार शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में वेक्सिनेशन हुआ है, उन्होंने शहरी लोगो से भी वेक्सिनेशन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की अपील की है।

वही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में वेक्सिनेशन सेंटर बनाये गए है शासकीय सेंटर में निशुल्क वेक्सिनेशन कार्यक्रम रहेगा। प्रत्येक वार्ड में 3 केंद्र बनाए जा रहे है। वेक्सिनेशन को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close