मध्यप्रदेश

पन्ना कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थानों का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा दिए गए दिशा निर्देश

पन्ना से दीपेन्द विश्वकर्मा की रिपोर्ट

पूरे प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा बीते शुक्रवार की शाम 6:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है जिसको देखते हुए पन्ना जिला मुख्यालय से निकल कर गुनौर पवई सिमरिया एवं अमानगंज मैं संबंधित थाना प्रभारी एवं राजस्व अधिकारियों से पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र एवं पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने जाना क्षेत्र का हाल तो वही
पन्ना जिले के पवई में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिसको देखते हुए पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा रात्रि 8:30 बजे पवई पहुंचे वथाना परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एक बैठक आयोजित की गई
जिसमें कलेक्टर एवं एसपी द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण की समीक्षा कर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव व समाधान की बात रखी गई
और कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आगामी प्रशासनिक एवम जनमानस के जागरूकता की रणनीति तैयार की गई ….
इस अवसर पर पवई एसडीएम रचना शर्मा तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी पवई एसडीओपी रक्षपाल सिंह यादव बीएमओ डॉ एम एल चौधरी थाना प्रभारी एसपी शुक्ला सीएमओ हरि बल्लभ शर्मा सहित पत्रकार गण मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close