मध्यप्रदेश

अशोकनगर जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद नहीं मिला शव वाहन – टैक्सी मैं ले जाना पडा शव

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट 

अशोकनगर कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। रोजाना लोगों की मौत हो रही है। स्थिति ऐसी है कि लाश को लेकर जाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। परिजन जैसे-तैसे लाश को दाह-संस्कार के लिए शमशान घाट तक लेजा रहे हैं।
जिला अस्पताल में रविवार को एक कोरोना संदिग्ध की ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी शव वाहन नहीं मिला। इस पर परिजन टैक्सी से शव घर ले गए। कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद शव वाहन लेने के लिए ड्राइवर के मोबाइल नंबर पर मृतक के परिजनों ने कई बार संपर्क किया, लेकिन जब काफी कोशिशों के बाद भी शव वाहन नहीं मिला तो मजबूरी में परिजनों ने एक टैक्सी किराए पर ली और उस पर शव रखकर अपने घर के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close