मध्यप्रदेश

कैलारस स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट निर्माण प्रगति पर,मरीजो को, नही जाना पड़ेगा मुरेना ग्वालियर

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी व क्षेत्रीय विधायक सूबेदार सिंह रजौधा जी के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में 200 लीटर प्रति मिनिट क्षमता का आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में आक्सीजन प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है इसके लिए स्ट्रेक्चर बनकर तैयार हो चुका है आज 12 जुलाई को ऑक्सीजन प्लांट के आवश्यक उपकरण भी कैलारस आ चुके है ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ एस आर मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी व विधायक सूबेदार सिनवः रजौधा जी के प्रयासों से ऑक्सीजन प्लांट कार्य प्रगति पर है जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा अब क्षेत्र के मरीजो को ऑक्सीजन के अभाव में अन्यंत्र मुरेना ग्वालियर नही जाना पड़ेगा यह सुविधा मिलने से हम गम्भीर मरीजो का कैलारस में ही इलाज कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close