मध्यप्रदेश

नरवर थाना क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग लागू होगी”

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जन अभियान परिषद् और पुलिस थाना नरवर की संयुक्त बैठक सम्पन्न

समाज में कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब अत्यंत सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस को योग्य और अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं की जरूरत महसूस हो रही थी। जिसके विकल्प के रूप मैं पुलिस को जन अभियान परिषद् के कोरोना वॉलंटियर का साथ मिल गया है। जिसकी रणनीति बनाने के लिए अति आवश्यक मीटिंग का आयोजन पुलिस थाना परिसर नरवर में किया गया। मीटिंग के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन का बेहतर पालन कराने में हमारे पुलिस के साथियों को दिक्कत हो रही है हमारी मदद के लिए हमें मध्य प्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में संचालित सरकार के उपक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् की “मैं भी कोरोना वॉलंटियर अभियान “की टीम के नोडल अधिकारी श्री महेश सिंह परिहार विकास खण्ड समन्वयक जन अभियान परिषद् नरवर के साथ चर्चा हो चुकी है हमने संयुक्त रूप से आज थाना परिसर में बैठक करके रणनीति बना ली है और उसका पालन हम आज से शुरू करेंगे।
बैठक में संतोष शर्मा ज़ोन प्रभारी नरवर कलस्टर प्रभारी चकरामपुर श्री राकेश कुमार लाक्षकार,विजय भदौरिया, महेश पांडेय, भुवनेश भार्गव, नरोत्तम शर्मा, अनिल भार्गव, गोविन्द आचार्य, गोपाल चौरसिया, सुरेश सोनी, आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close