मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के दौरान 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक बार फिर सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। बीती सोमवार रात को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। कम से कम 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में कल रात खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में पांच की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है।
दुर्घटना सोमवार देर रात को हुई जब कई वाहन एक दूसरे से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायलों का अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। 15 फरवरी को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
जानकारी के लिए बता दें कि बीती 14 फरवरी से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में हुए सड़क हादसों में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसे अलग अलग जगहों पर हुए हैं। जबकि दो दिनों के अंदर महाराष्ट्र में दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं।



