देशमध्यप्रदेश

शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहादत दिवस के उपलक्ष में रहेगा कल शहर में छात्र संगठन ए आई डी एस ओ के तत्वाधान में छात्र मैराथन का आयोजन।

कल 23 मार्च आजादी आंदोलन के गैर समझौता वादी विचारधारा के महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के 91वें शहादत दिवस पर छात्र संगठन एआईडीएसओ के द्वारा एक छात्र मैराथन दौड़ का आयोजन स्थानीय अंबेडकर पार्क से सुबह 6:00 बजे से 3 किलोमीटर टकनेरी तक किया जा रहा है।

संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम शाक्य ने बताया कि मैराथन का मूल उद्देश्य शहीदे आजम भगत सिंह व आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारियों व देश के महापुरुषों के विचारों को समाज में छात्रों नौजवानों तक ले जाना और एक बेहतर आदर्श समाज में पेश करने के उद्देश्य से इस छात्र मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। ताकि छात्र नौजवान इन महापुरुषों और क्रांतिकारियों के विचारों से सीख लें और अपने जीवन को सुदृढ व विकसित कर सकें।
समस्त जिले के प्रतिभावान छात्रों से अपील है कि कल सुबह 6 बजे अंबेडकर पार्क पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हों और छात्र मैराथन में शामिल हों।

अशोकनगर से मनोज नंदा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close