धर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

खुरई। भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर ब्राम्हण समाज ने की परशुराम मंदिर पर बैठक

सभी को सौंपी गई कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

खुरई। आगामी 3 मई को भगवान परशुराम जयंती के पावन पर्व को लेकर नंदेश्वर मंदिर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर ब्राम्हण समाज की बैठक में का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन समाज के अध्यक्ष पंडित मनोज दुबे की अध्यक्षता में किया गया। समाज के सभी महानुभावों ने जयंती की तैयारियों को लेकर अपने, अपने सुझावों से सभी को अवगत कराया। भगवान परशुराम की जयंती पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आमंत्रित करने के लिए नगर एंव ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में एकमत से उपस्थित जनों ने धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।

अक्षय तृतिया के दिन क्यों मनाती जाती है भगवान परशुराम जयंती
भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है. परशुराम भगवान की गिनती दशावतारओं में की जाती है.

क्या है परशुराम जयंती-

भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है. परशुराम भगवान की गिनती दशावतारओं में की जाती है.

परशुराम जयंती का महत्व-

भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं. इनका जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में रात के पहले पहर में उच्च ग्रहों से युक्त मिथुन राशि राहु के मौजूद रहते हुआ था. भगवान परशुराम की माता का नाम रेणुका था. मान्यताओं के अनुसार परशुराम जयंती के दिन किए गए अच्छे कार्यों का प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता है. कुछ राज्यों में परशुराम जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश भी होता है।

बैठक मे. समाज के सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मनोज दुबे ,रामस्वरूप शर्मा,राजेश मिश्रा, दिनेश दुबे, संतोष जोशी, मुकेश कौशिक,रमेश प्रसाद दुबे ,शिव कुमार पांडे ,ओमप्रकाश मिश्रा,ओमकान्त तिवारी, मनोहर दुबे, निर्मल मिश्रा,मार्तण्ड पांडेय, रवि दुबे,अमित दुबे,राम शास्त्री, मयंक हजारी, राम कुमार नायक, सुशील कुमार दुबे, दीपक गोस्वामी, महेश खड्डार, सीताराम तिवारी संजय चौबे हरिशंकर तिवारी, मुकेश मिश्राज़ कैलाश दुबे ,राजीव चौबे, बद्री प्रसाद पटेरिया ,सर्विस बबेले, अशोक कुमार दुबे, के के तिवारी,राजेश्वर पाठक, राम कुमार नायक रवि शर्मा,कपिल दुबे,राहुल दुबे आदि उपस्थित रहे ।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close