मध्यप्रदेश

नेपानगर। युवक कांग्रेस ने मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों को बांटे मास्क।

वैक्सीन लगाने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट

. कोरोना गाईड लाइन का पालन करने की दी समझाइश।

युवा कांग्रेस नेपानगर ने मनरेगा मज़दूरों को कोविड वैक्सीन लगाने हेतु किया जागरूक वही मजदूरों को मास्क भी वितरित किये है आपको बता दें आज नेपानगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरशद खान द्वारा ग्राम देवरी पहुंच कर राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाकर देवरी पंचायत मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया व साबुन से हाथ धोने के फायदे बताये वही सोशल डिस्टेंस बनाते हुए कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रति मनरेगा में कार्य कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुचकर ग्रामीणों को जागरूक किया व साथ ही टीकाकरण के महत्व को भी समझाया।आदिवासी क्षेत्र होने के कारण लोगो के मन मे कोविड टिके के प्रति गलत अफवाह थी जिससे लोग टीकाकरण में नहीं पहुंच रहे थे लोगों समझाइश दी गई व बताया गया की टीकाकरण ही एक मात्र इलाज है इससे डरे नही अधिक से अधिक संख्या में कोविड सेंटर पहुंच कर कोविड का टीका जरूर लगाए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close