ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Trending
कोरोना महामारी मे विधायक की जिला अस्पताल को सौगात
आक्सीजन के लिए नहीं होंगे मरीज परेशान विधायक ने स्वयं के पैसों से 50 सिलेंडर खरीद कर अस्पताल को किए दान
By Rohit Kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
कोरोना महामारी मे विधायक की जिला अस्पताल को सौगात
आक्सीजन के लिए नहीं होंगे मरीज परेशान
विधायक ने स्वयं के पैसों से 50 सिलेंडर खरीद कर अस्पताल को किए दान
अशोकनगर। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोग परेशान हैं वहीं अशोकनगर जिला चिकित्सालय में विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा लगातार प्रयास कर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जहां पूरे देश में जरूरी दवाओं और जीवनदायिनी ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। बाजार में ऑक्सीजन का एक सिलेंडर 30 से 35 हजार में मिल रहा है। वही यहां भर्ती मरीजों को दवा सहित ऑक्सीजन की आपूर्ति कराने के लिए विधायक जी जान से लगे हुए। प्रतिदिन अस्पताल पहुंचकर वहां उपलब्ध संसाधनों की कमी होने पर तत्काल आपूर्ति कराने के प्रयास करते हैं। मरीजों को महामारी से लड़ने के लिए हौसला बढ़ाने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जाता है। जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों को सुचारू रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के प्रयास सफल नहीं हुए तो उन्होंने अपने प्रयासों से स्वयं के पैसे से आक्सीजन के 50 भरे हुए बड़े सिलेंडर खरीद कर जिला चिकित्सालय को दान कर दिए जिससे मरीजों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन सुचारू रूप से मिलती रहे। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते खाली सिलेंडर भरवाने जाते समय उपलब्ध नहीं हो पाते थे इन सभी के मद्देनजर स्वयं की जेब से पैसे खर्च कर 50 ऑक्सीजन से भरे हुए सिलेंडर खरीद कर जिला चिकित्सालय को दान किए गए जिससे मरीजों को परेशानी ना हो। उल्लेखनीय है कि पहली बार ऐसा देखने में आ रहा है कि जनप्रतिनिधि सांसद निधि और विधायक निधि से तो हर जगह सुविधा उपलब्ध कराते हैं लेकिन जेब के पैसे खर्च कर पहली बार अशोक नगर विधायक जज्जी द्वारा अस्पताल को 50 सिलेंडर दान किए गए हैं। विधायक श्री जज्जी ने बताया कि इस महामारी के दौरान पूरे देश की तरह जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी महसूस की जा रही है। और अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासन और वह भी ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के प्रयास कर रहे थे लेकिन इस समय पूरे देश में ऐसा माहौल है कि हर वस्तु कई गुना अधिक दाम में मिल रही है। तो वह शासकीय रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर 50 सिलेंडरों को खरीद कर जिला चिकित्सालय को दान किए है यह भरे हुए सिलेंडर जरूरतमंद मरीजों के काम आएंगे।
वहीं विधायक द्वारा जिला चिकित्सालय को 50 नए ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने पर ज़िला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन ने विधायक का आभार ब्यक्त किया है।



