ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा के धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने लगाया जिला प्रशासन पर जनता के साथ भेदभाव करने का आरोप सोशल मीडिया पर भी भाजपा व प्रशासन की उड़ाई जा रही खिल्ली

भाजपा के इशारों पर जनता पर हो रहा अत्यचार।

भाजपा के धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने लगाया जिला प्रशासन पर जनता के साथ भेदभाव करने का आरोप
By Rohit Kumar ojha                                             
नेपानगर जिला बुरहानपुर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट
भाजपा के धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने लगाया जिला प्रशासन पर जनता के साथ भेदभाव करने का आरोप
सोशल मीडिया पर भी भाजपा व प्रशासन की उड़ाई जा रही खिल्ली
भाजपा के इशारों पर जनता पर हो रहा अत्यचार।
बुरहानपुर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने जिला प्रशासन पर उठाए सवाल कहा पूरे देश मे कोरोना महामारी आतंक मचा रही है चारो तरफ मौत का मंजर है जिसके चलते बुरहानपुर जिले में भी कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है प्रशासन द्वारा शादी विवाह के लिये कोई परमिशन नही दी जा रही है लोगो को इकठ्ठा नही होने दिया जा रहा है बावजूद इसके जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर भाजपा को रैली धरना प्रदर्शन करने की अनुमति जिला प्रशासन किस नियम के तहत दे रहा है वही जब आम नागरिक घर से किसी काम के लिये निकलता है तो कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिये उसे जिला प्रशासन जेल में डाल रहा है मुकदमा दर्ज कर रहा है मार रहा है वही दूसरी तरफ भाजपाई धरना दे रहे है मीटिंग कर रहे है उनके लिये कोई कानून नही…? क्या इन्हें सब छूट है 

                                                                           

अजय रघुवंशी(कांग्रेस जिलाध्यक्ष

उपरोक्त आरोप लगाते हुये बुरहानपुर जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा प्रशासन और सरकार लॉक डाउन की आड़ में जनता पर अत्याचार कर रही है यहा जनता त्राही त्राही कर रही है और भाजपा प्रशासन के साथ मिल कर आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि भाजपा के इशारों पर जनता पर अत्याचार करना बन्द करे  और भाजपा के धरने में शामिल लोगों पर FIR दर्ज हो आप को बता दे बुरहानपुर जिले में 8 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ प्रशासन द्वारा शादी ब्याह करने की तक इजाजत नही दी जा रही है बावजूद इसके भाजपा ने बंगाल में हुई हिंसा को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिस पर जिला प्रशासन ने अब तक चुप्पी साध रखी है

                                                                     

अरशद खान (युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नेपानगर
नेपानगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरशद खान ने भी आरोप लगाते हुये कहा इससे पूर्व भी भाजपा जिलाध्यक्ष क्वारनटाईन होने के बावजूद मंत्री के साथ घूमते नजर आए थे लेकिन जिला प्रशासन ने उन पर तब भी कोई कार्यवाही नही की थी प्रशासन का भाजपा को इस प्रकार से छूट देना आम जनता के साथ अन्याय है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close