By Rohit Kumar ojha
इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना काल में विष्णु गीता चैरिटेबल ट्रस्ट कर रहा लोगों की मदद
जर्मनी से मंगवाई 50 ऑक्सीजन मशीनें, शहर में शुरू किया ऑक्सीजन बैंक : हितेश बिंदल
शोकाकुल परिवार के भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही आर्थिक मदद भी दी जा रही
एक तरफ जहां इंदौर शहर में अस्पतालों पर मरीजों से अधिक पैसे लेने के लगातार आरोप लग रहे हैं और कई लोग इस कोरोना महामारी का फायदा उठाकर विभिन्नता से लोगों से ठगी करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर शहर में कई समाजसेवी संस्था गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में जी जान से लगी हुई है और आर्थिक सहायता भी कर रही है मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शासन-प्रशासन जहां कोबिट की महामारी से निपटने के लिए नित नई योजना बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर शहर के अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन व अन्य समस्याओं को हल करने में प्रशासन की मदद कई संस्थाएं कर रही है इन्हीं में से एक है विष्णु गीता बिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट जो ना केवल मरीजों की वह पीड़ित लोगों की परवाह करते हुए उनके लिए निशुल्क ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध करवा रहा है तो वही जिन परिवारों में सदस्यों की मौत हो रही है और जो सक्षम नहीं है उनको आर्थिक मदद भी ट्रस्ट द्वारा दी जा रही है। नौलक्खा स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर की ओर से पिछले 1 वर्ष से करोना काल के दौरान विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उक्त चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक बीके गोयल, विष्णु बिंदल, टीकम चंद गर्ग एवं हितेश बिंदल ने बताया कि उनके ट्रस्ट द्वारा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई है जिसमें जर्मनी से मंगवाई गई 50 ऑक्सीजन उत्सर्जन मशीनों द्वारा लोगों की सहायता की जा रही है जहां इन 50 मशीनों की मदद से अब तक 176 से अधिक लोगों को सहयोग दिया जा चुका है वहीं 140 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं साथ ही 36 से अधिक मरीज मशीनों का लाभ अभी भी ले रहे हैं। हितेश बिंदल के मुताबिक इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक रूप से भी सहायता की जा रही है शहर में यदि किसी परिवार के सदस्य की मौत होती है वह मृतक के अंतिम संस्कार करने में कोई परिवार सक्षम नहीं है तो इसके लिए उनके द्वारा आर्थिक रूप से मदद की जा रही है शोकाकुल परिवार के लिए भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। श्री बिंदल ने बताया कि विष्णु गीता बिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद की जा रही है और उनकी मदद करो ना काल में जारी रहेगी।





