मध्यप्रदेश

रेल्वे ट्रेक पर मृत अवस्था मे मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने वन विभाग को दी सूचना।

रेल्वे ट्रेक पर मृत अवस्था मे मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने वन विभाग को दी सूचना।

नेपानगर के रेल्वे गेट के समीप पटरियों के किनारे मृत अवस्था मे मोर मिला जानकारी के अनुसार मेकेनिक का काम करने वाले अशोक तायड़े की नजर मृत पड़े मोर पर गई उन्होंने नगर की संस्था निर्भय नेपा सोशल वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष शहज़ाद अली को सूचना दी अली ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुच कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की जानकारी वन विभाग को दी जिसके उपरांत वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुच कर पंचनामा बनाया व मोर के शव को अपने साथ ले गये वन विभाग के ब्रजेश इमने ने बताया कि हमारे द्वारा पंचनामा बनाया गया है और राष्ट्रीय पक्षी मोर का सहसम्मान अंतिम संस्कार किया जाएगा इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र मसाने,दीपक अटकड़े, चेतन ठोसरे,अब्दुल समीर आदि मौजूद थे                                                                                    नेपानगर से राजेन्द्र मसाने

Related Articles

Back to top button
Close
Close