By Rohit Kumar Ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी कि रिपोर्ट
स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने 28 लाख स्वीकृत
शाढ़ौरा को 20, जिला चिकित्सालय को 8 लाख रुपए दी विधायक निधि
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं के व्यय तथा सहयोगियों के सहयोग के अलावा अपनी विधायक निधि से अस्पताल की जरूरतों की पूर्ति के लिए भरपूर विधायक निधि भी उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिला अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सहज आपूर्ति हो सके इसके लिए एक अतिरिक्त 200 एलएमपी का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए 8 लाख 10 हजार 960 रुपए की राशि विधायक निधि से रोगी कल्याण समिति को प्रदान करने योजना कलेक्टर को अनुशंसा पत्र भेजा गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाढ़ौरा के परिसर में पेवर्स लगवाने, मरीजों के परिजनों के विश्राम के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, कार्यालय तथा अस्पताल बिल्डिंग की छत मरम्मत एवं बगीचा उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत कर नगर परिषद शाढ़ौरा को देने का अनुशंसा पत्र कलेक्टर योजना को भेजा गया।




