By Rohit Kumar Ojha
भिण्ड से पवन शर्मा कि रिपोर्ट
अखंड भारत का नारा देने वाली भाजपा देश को ले जा रही हैं विभाजन की ओर – डॉ.भारद्वाज
भिण्ड-अखंड भारत का नारा देने वाली भाजपा महज वोट बैंक की खातिर देश को विभाजन की भट्टी में झोंकने का कार्य कर रही है,ये बहुत ही निंदनीय है। ये आरोप आज प्रदेश भाजपा की घोषित कार्यसमिति सदस्यों की सूची में नाम के साथ साथ जाती और वर्ग के कॉलम पर आपत्ति जताते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने लगाए। श्री डॉ. भारद्वाज ने कहा -“भारतीय” जनता पार्टी ने , पहले देश को धर्म,सम्प्रदायों में बांटा और अब जातियों में बाँटकर को देश को विभाजन की और ले जाने का कार्य कर रही हैं। ,उन्होनें भाजपा नेताओ से प्रश्न करते हुए पूछा मप्र में अब पार्टी की कार्यसमिति की घोषित सूची में वर्ग व जाति का कॉलम देकर?कितने टुकड़े और करना चाहते हैं!? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा भाजपा को अपना नाम “भारतीय जनता पार्टी ” को बदलकर भारतीय “विभाजन” जनता पार्टी रख लेना चाहिए। भाजपा की ऐसी सोच पर जनता धिक्कार ती है। इन्होंने भाजपा की इस घटिया सोच को बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी, के मुद्दे से ध्यान भटकाने की साजिश करार देते हुए कहा जनता अब सब समझ चुकी हैं, देश अब सिर्फ कांग्रेस के हाँथो में ही सुरक्षित रह सकता है, भाजपा के हाँथो में देश 20 साल पीछे चला गया है।
डॉ. अनिल भारद्वाज प्रवक्ता जिला कांग्रेस भिण्ड।



