अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

इंदौर। 72 घंटे में सांवेर पुलिस ने गुम हुई नाबालिक लड़की को किया बरामद

नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग आरोपी ने किया दुष्कर्म

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

 

धरमपुरी के साईं विहार कॉलोनी की महिला ने करवाई थीरिपोर्ट दर्ज
नाबालिग आरोपी पर पास्को एक्ट में हुआ दुष्कर्म का केस दर्ज

इंदौर। सांवेर क्षेत्र के धरमपुरी से नाबालिग लड़की के अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है जहां 72 घंटे के अंदर पुलिस ने एक्टिव मोड में रहकर आरोपी को पीड़िता के साथ बरामद कर लिया यह कार्रवाई जारी है। एक तरफ जहां कोरोना काल में कर्फ्यू के चलते लोग अपने घरों में बंद है तो वहीं दूसरी ओर अपराध और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसी कड़ी में सांवेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुरी के समीप साईं विहार कॉलोनी की एक महिला ने सांवेर थाने पहुंचकर उसकी लड़की के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था, जहां पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी और पीड़िता को बरामद कर लिया है। सांवेर थाने पर पदस्थ एसआई सपना डोडिया ने बताया कि 21 मई को साईं विहार कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपनी 12 साल 6 माह की लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की और मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शिप्रा के समीप सड़क पर खड़े नाबालिक लड़के और लड़की को पुलिस ने धर दबोचा जब लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया गया, तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना भी हुई है , पुलिस ने दुष्कर्म संबंधित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताना चाहेंगे कि सांवेर पुलिस ने महज 72 घंटे में आरोपी और पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है जहां सांवेर थाने की टीम में निरीक्षक अनिल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक सपना डोडिया, दिनेश अवस्या, पँकेश सिंह, रोशनी शर्मा, सुमित रजक ने मुस्तेदी से अपने कार्य का निर्वाहन किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close