ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पिपरई। नगर परिषद पिपरई के लिए प्राप्त कचरा गाड़ी रिबन काट राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

संवाददाता- सतपाल यादव

पिपरई। नवगठित नगर परिषद पिपरई द्वारा धीरे धीरे क्षेत्र की जनता को सौगात दी जा रही हैं इसी के चलते आज दिनांक गुरुवार को नगर परिषद पिपरई द्वारा पिपरइ क्षेत्र के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक और सौगात दी गई है जिसमें क्षेत्र की जनता के लिए तीन कचरा गाड़ी एवं दो फोग मशीन मंगवाई गई जिसके चलते पिपरई पहुंचे मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा पूजा अर्चना कर बा रिबन काटकर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और स्वच्छ भारत अभियान के चलते सभी लोग अपने घर का कचरा क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कचरा गाड़ी में ही डालें ऐसी बात कही उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री सहित पिपरई तहसील के तहसीलदार देवदत्त गोलिया सीएमओ इंजीनियर अरुण कुमार नामदेव थाना प्रभारी श्यामलाल गुर्जर एवं पत्रकार गण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close