मध्यप्रदेश
धुरेड़ी पर जमकर उड़ा रंग गुलाल

झिला से रोशन सिंह राजपूत की रिपोर्ट
झिला में होली का पर्व परंपरा के साथ मनाया गया वहीं धुरेड़ी के अवसर पर जमकर रंग गुलाल उड़ाकर होली खेली गई। नगर में होलिका दहन के उपरांत दूसरे दिन धुरेड़ी पर्व पर शासन की गाइड लाईन के अनुसार बुजुर्गो युवाओं एवं बच्चों ने उत्साह व रंगो में सरोवर होते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया वहीं परंपरा अनुसार एक दूसरे को गुलाल व तिलक लगाकर होली का पर्व मनाते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही फाग की टोलियों द्वारा बुन्देली फागों का गायन करते हुए मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मंगल कामनाएं कीं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम झिला गांवों में भी परंपरा अनुसार होली का पर्व मनाया गया एवं एक दूसरे को रंग लगाकर फाग खेली


