मध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण के डर के बीच शनिवार को नगर के आदिनाथ वेयर हाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का श्रीगणेश हो गया। तौल-कांटे का पूजन कर किसानों से खरीदी की गई

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। कोरोना संक्रमण के डर के बीच शनिवार को नगर के आदिनाथ वेयर हाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का श्रीगणेश हो गया। तौल-कांटे का पूजन कर किसानों से खरीदी की गई। केन्द्र प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि पहले दिन 3 किसानों को एसएमएस भेजे गए थे, लेकिन सिर्फ एक किसान ही उपज लेकर पहुंचा।
इस दौरान एसडीएम संघमित्रा बौद्ध द्वारा खरीदी केन्द्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर किसानों से चर्चा की और खरीदे जा रही गेहूं की गुणवत्ता को लेकर खरीदी केन्द्र प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए। केन्द्र पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए, ऐसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। केन्द्र पर कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सोशल डिस्टेंस, सेनेटाइजर का उपयोग, गेहूं विक्रय के लिए आए किसानों के साबुन से हाथ धुलवाना, उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों, हम्मालों, मजदूरों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close