मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी तेजी से पैर पसार रही है और इसमें नरसिंहपुर जिला भी पीछे नहीं है ऐसे में सरकार ने टीकाकरण अभियान को तेज करने की मुहिम चलाई

नरसिंहपुर से नितिन राय की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी तेजी से पैर पसार रही है और इसमें नरसिंहपुर जिला भी पीछे नहीं है ऐसे में सरकार ने टीकाकरण अभियान को तेज करने की मुहिम चलाई है और इसके अंतर्गत छुट्टी के दिन भी टीकाकरण होना अनिवार्य किया गया है पर जमीनी स्तर पर इसकी हकीकत कुछ और है नरसिंहपुर जिले में कल शाम से वैक्सीन ही नहीं है जिसके चलते पूरे जिले में टीकाकरण अभियान ठप पड़ा है 45 वर्ष की आयु तक के लोगों को टीकाकरण लगवाने की मुहिम के साथ ही लोगों की भीड़ अस्पतालों में पहुंच रही है और अपना टीकाकरण कराना चाहते हैं पर अस्पतालों में वैक्सीन नहीं होने के चलते निराश हैं कोआर्डिनेशन की कमी है यह सरकार के पास वैक्सीन की कमी है यह तो ठीक ठीक कोई बताने को तैयार नहीं है पर सरकार को इस ओर तेजी से ध्यान देना होगा वरना विस्फोटक स्थिति बनने में देर नहीं लगेगी


