1 दूषित पानी के खिलाफ ज्ञापन के बाद प्रशासन आया हरकत में घाटो पर पहुँचकर लिये पानी के सेम्पल। 2 पिछले 5 से 6 महीनों से वितरित किया जा रहा बदबूदार कीड़े वाला पेयजल।

दिनांक – 04/04/2021
पानगर जिला बुरहानपुर।
संवाददाता – राजेन्द्र मसाने
नेपानगर में बीते 5 से 6 महीनों से दूषित जल वितरित किया जा रहा है जिसको लेकर युवक कांग्रेस और निर्भय नेपा सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेपानगर तहसीलदार सुन्दरलाल ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुये बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा एक संयुक्त टीम गठित की गई जिसमें नेपानगर तहसीलदार सुन्दरलाल ठाकुर,सीएमओ राजेश मिश्रा पी.एच.ई विभाग के दिनेश तिवारी,खिलेंद्र राणा के साथ नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान व पार्षद प्रदीप दवे सहित नेपालिमिटेड के वाटर प्लांट पहुँचे यहाँ संयुक्त टीम के द्वारा वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान नेपालिमिटेड जल प्रदाय द्वारा बताया गया कि पानी नदी से ही दूषित आ रहा है जिसके बाद यहा से टीम नेपालिमिटेड जल प्रदाय के कर्मचारी व पत्रकारों के साथ नावथा,दसघाट,और रामाखेड़ा स्थित ताप्ती नदी के घाटो से पानी का सेम्पल लेने पहुँचे सेम्पल में लिये गये पानी को जांच के लिये लेब में भेजा जाएगा व समस्या की जड़ तक पहुचकर समस्या का निराकरण किया जाएगा।



