धर्ममध्यप्रदेश

इस वर्ष भी नहीं निकलेगा मां कर्मा जयंती का जुलूस

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। नव युवा मंडल साहू समाज सिलवानी द्वारा रविवार को बैठक आयोजित कर बैठक में निर्णय लिया गया कि वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के चलते इस वर्ष भी नव युवा मंडल द्वारा नगर में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन नहीं होगा। जबकि नगर की साहू समाज धर्मशाला में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। नव युवा मंडल साहू समाज सिलवानी की बैठक साहू समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी नगर में कर्मा जयंती का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्याम साहू ने कहा कि हमें शासन के निर्देशों का पालन करना है नगर में भारी मात्रा में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं इसीलिए शासन के नियमों को पालन करते हुए साहू समाज धर्मशाला में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण करेंगे। साथ ही रघुवीर प्रसाद साहू ने कहा कि कर्मा जयंती के अवसर पर जो भी धार्मिक कार्य किए जाएं शासन की गाइडलाइन को मद्देनजर रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर और दूरी बनाकर कार्य किए जाएं जिससे शासन के नियमों का पालन हो सके। नवयुवक साहू समाज अध्यक्ष विकास साहू ने बताया कि पूर्व से ही इस वर्ष कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया था लेकिन कोरोना के चलते शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान नवल किशोर साहू, निर्मल साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, मुकेश साहू, जय साहू, शुभम साहू, जसवंत साहू, मनोज साहू, राजीव साहू, दीपेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close