मध्यप्रदेश

मैं कोरोना दूत हूँ  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक की अनोखी पहल – मास्क ना पहनने वालों से लिखवाया निबंध – हाथों पर लगाई “मैं कोरोना दूत हूं” लिखी सील

विदिशा से नीतीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रदेश सहित जिलेभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लाख समझाने पर भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं जिसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के मार्गदर्शन में स्थानीय नीम ताल चौराहे पर मास्क ना पहनने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा नीम ताल पर सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान कुछ लोगों के चालान बनाए गए तथा लगभग 25 लोगों को ” मैं कोरोना दूत हूं।” लिखी सील से चिन्हित किया गया, फिर उन्हें खुली जेल में डालते हुए उनसे “कोरोना से बचने” के उपाय शीर्षक पर निबंध लिखवाया गया।
पुलिस अधीक्षक व नायक वर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को चिन्हित करना है जो बार-बार की समझाइश के बावजूद भी मास्क ना लगाने की गलती करते हैं उन्होंने बताया कि यह सील की स्याही लोगों के हाथों पर 2 से 5 दिन तक रहेगी इन दिनों यदि वे दोबारा पुलिस या प्रशासन के समक्ष बिना मास्क कहने पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु थाने भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close