कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर 5 दुकाने सील 100 से अधिक लोगो के बनाए चालान, तहसीलदार रोहित रघुवंशी द्वारा की गई कार्यवाही

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर। बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण और प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग लापरवाही बरतने से नहीं चूक रहे हैं। बिना मास्क लोग शहर में घूम रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होते देख तहसीलदार रोहित रघुवंशी ने शहर की पांच दुकान सील की हैं। जिनमें कोचिंग सेंटर, कमल ऐजेंसी एवं दो किराना दुकानों सहित एक अन्य दुकान शामिल है।
कोरोना संक्रमण से लोगो का बचाव हो सके इसके लिए प्रशासन द्वारा गाइड लाइन का पालन न करने वाले दुकान संचालक की दुकानें सील की गई। वहीं 100 से अधिक लोगो के चालान काटे गए। तहसीलदार रोहित रघुवंशी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर पांच दुकाने सील की गई हैं। अस्पताल चौराहे पर कमल ऐजेंसी संचालक अपनी दुकान खोले हुए थे जबकि उनके घर में ही एक कोरोना संक्रमित मिला है जिसे लेकर दुकान सील की गई। वहीं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर एक कोचिंग सेंटर एवं दो किराना दुकानों सहित एक ओर अन्य दुकान को सील किया गया हैं। साथ ही सडक़ पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। आज दोपहर तक 100 से अधिक चालान काटे जा चुके हैं।


