मध्यप्रदेश

कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देने के साथ भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोक नगर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देने के साथ भाजपा द्वारा मनाई गई। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरबीर सिंह रघुवंशी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने प्रातः स्थानीय अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने सभी से आग्रह किया कि वह अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें, 45 साल से अधिक उम्र के महिला पुरुष अपना टीकाकरण कराएं सतर्कता से ही इस बीमारी से बचाव संभव है तथा सभी अपने मुंह पर मास्क लगाएं एवं 2 गज दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब हमेशा दलित गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की बात करते हैं उन्होंने अपने कर्म से साबित किया है कि शिक्षा किसी की मोहताज नहीं होती उच्च शिक्षा प्राप्त कर आजाद भारत को संविधान जैसी अमूल्य धरोहर उनके द्वारा प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प हार पहना कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
अंत में अंत में आभार नगर मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में डॉ अजय मंडल हरीश जैन बल्ला प्रवीण दुबे राकेश शर्मा श्रीमती प्रतिज्ञा पलिया दयाशंकर कुशवाह बाबा डॉन दयालु साक्य मुकेश कलावत सत्येंद्र कलापत अरविंद कलावत सहित भाजपा कार्यकर्ता डॉक्टर राजकुमार शर्मा पस्थित थे

Related Articles

Back to top button
Close
Close