मध्यप्रदेश

कोविड-19 से जिले में एक और मौत 8 दिनों से एलकेटी अस्पताल में चल रहा था उपचार

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे धीरे अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर चुकी है। हर दिन संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। गुरुवार को जिले में कोरोना से आरसी गोस्वामी की मौत हो गई। आरसी गोस्वामी गुना उद्योग विभाग में स्टेनों के पद पर पदस्थ थे। बीते 8 दिनों से एलकेटी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मौत के बाद स्वजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में हडक़ंप मच गया है। जिला अस्पताल के हालत और खराब होते जा रहे हैं इंजेक्शन और ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कामी बढ़ती जा रही है स्टाफ की भी कमी होने के कारण मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भक्ति कराया जा रहा है वहां भी मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close