मध्यप्रदेश

विधायक ने सिविल सर्जन के दफ्तर में बैठक, कोरोना संक्रमित मरीजों से भी मिलने पहुंचे विधायक जिला चिकित्सालय में अस्थाई स्टाफ बढ़ाने, कोरोना काल में सेवाएं दे चुके नर्सिंग स्टाफ को तुरंत काम पर लगाने के निर्देश

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं दिलाए जाने को लेकर स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी युद्ध स्तर पर जुट गए हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के दफ्तर में आकस्मिक बैठक कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ दो-दो डॉक्टरों में से 1-1 डॉक्टर तत्काल आदेश जारी कर जिला अस्पताल में अटैच किया जाए। गत वर्ष कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे चुके नर्सिंग स्टाफ के 13 लोगों को आदेश जारी कर तत्काल काम पर लिया जाए। साथ ही रेमडीसिविर इंजेक्शन अति आवश्यकता वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को चिन्हित कर लगाए जाने हेतु 5 सदस्य टीम गठित की गई, जिसकी कमान एसडीएम को सौंपी गई। बैठक के बाद विधायक जजपाल सिंह जज्जी, एसडीएम रवि मालवीय, तहसीलदार रोहित रघुवंशी के साथ कोविड सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही मरीजों से चर्चा करते हुए उचित स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाए जाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close