उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत किरीट सिंह राठौर द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी, पूरनपुर, गजरौला एवं चौकी गड़वाखेड़ा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत सेअखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी, पूरनपुर, गजरौला एवं चौकी गड़वाखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाने के महिला हेल्पडेस्क,  मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मेस, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। थानाध्यक्ष को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश भी दिये गये । साथ ही थानाध्यक्ष को समय-समय पर थाने के समस्त रजिस्टर एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  महोदय द्वारा थाना परिसर में संतोषजनक साफ सफाई न मिलने, शस्त्रों का उचित प्रबन्धन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। चौकी परिसर में साफ-सफाई उचित रखरखाव एवं आगामी चुनाव के संबंध में पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

Related Articles

Back to top button
Close
Close