कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन सख्ती किए बिना भी सडक़ें रही सूनी, घरो में रहे लोग

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर एक गारमेंट की दूकान सील
बिना वजह घर से बाहर निकले लोगो के बनाए चालान
सब्जी, डेयरी के लिए सुबह 10 बजे तक का दिया समय
सब्जी बेचने और खरीदने वालों से की नियमो के पालन करने की अपील समय पर सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचे टीआई
जिले में 9 दिन के लिये लगाए गए कोरोना कफ्र्यू के पहले दिन खासा असर देखने को मिला। शनिवार को दुकानें बंद रहीं और सडक़ों पर वही लोग नजर आए जिन्हें जरूरी काम के लिए बाहर आना पड़ा। सुबह 10 बजे तक दूध और सब्जी, फल की सप्लाई जारी रही, टीआई विवेक शर्मा ने सब्जी मंडी पहुंचकर सब्जी बेचने और खरीदने वालों से की नियमो के पालन करने की अपील और समय पर सब्जी मंडी का बंद करवाया। लोग बिना काम के घरों से न निकलें इसके लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे। साथ ही बाहर निकलने वालों से पूछताछ भी की गई एवं बिना वजह घर से बाहर निकले लोगों के चालान भी काटे गए। वहीं कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर एक दुकान को भी सील किया गया। विवेक टाकीज गली में स्थित ज्योति गारमेंट दुकान संचालक कफ्र्यू के दौरान अपनी दुकान की आधी शटर खोलकर व्यवसाय कर रहा था जिसको लेकर प्रशासन द्वारा दुकान को सील किया गया।


