मध्यप्रदेश

विधायक के प्रयासों से अस्पताल में जल्द मिलेगी सिटी स्कैन की सुविधा

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

विधायक जजपाल सिंह जज्जी के प्रयासों से जल्दी ही जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा मिलने जा रही है। जिससे गरीब व्यक्ति जिन्हें सिटी स्कैन कराने में 3-3 हजार का खर्चा करना पड़ रहा है सिटी स्कैन मशीन आने से उस खर्चे से राहत मिलेगी। विधायक ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से फोन पर चर्चा कर जिला अस्पताल के लिए सिटी स्कैन की मांग की जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत ही स्वीकृति प्रदान करते हुए जिला चिकित्सालय को सिटी सिटी स्कैन मशीन दिए जाने की बात कही। अब जिला अस्पताल को जल्द ही सिटी स्कैन मशीन मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close