बनेगा अस्थाई अस्पताल

लोकेशन – बीना मध्य प्रदेश
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीना रिफाइनरी की बाउंड्री वॉल से लगकर चक्क आगासोद में शासकीय भूमि का चयन कर 1000 बेड का अस्थाई अस्पताल बनने जा रहा है। सीएम ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन हरकत मे आ गया है।जल्द ही एक हजार बिस्तर का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।
जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है बीना मे स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है।जिसमे एक हजार बिस्तर का अस्थायी अस्पताल सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस होगा। जिसमे आक्सीजन की सप्लाई 24 घंटे निर्बाध गति से सप्लाई होगी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने इसकी जवाबदारी प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को दी हैं। आज बुधवार को अस्थाई अस्पताल बनाने वाले भोपाल से आए ठेकेदार ने जगह का निरीक्षण किया। जिसका अंतिम रूप कल गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निरीक्षण के बाद किया जाएगा।


