अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम/लॉकडाउन में हुई सुन्दरवन कॉलोनी में महिला की घर घुसकर नृशंस हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

दिनांक 23-4-21
जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी

शहर की औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक पाश कालोनी में बिती रात एक महिला की उसके ही घर मे चाकू से वार कर नृशंस हत्या कर दी गयी। महिला घर मे अकेली रहती थी। लॉक डाउन में महिला की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर आसपास रहने वालों की भीड़ जमा हो गयी थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची।
जानकारी के अनुसार घटना करीब साढ़े आठ से नो बजे के मध्य की बताई जाती है। सुंदरवन कालोनी मैन रोड़ पर मकान नंबर 5 निवासी श्रीमती रामू बाई जोशी रहती है। उनके मकान में दो किरायेदार भी रहते है। दोनों किरायेदार ऊपरी मंजिल पर रहते है। रामू बाई नीचे अकेले रहती है। रात करीब नो बजे बाद उनके घर एक परिचित आया तो देखा की रामू बाई अचेत अवस्था मे जमीन पर पड़ी हुई है और चारो और खून फैला हुआ है। उस व्यक्ति ने आसपास वालों को सूचना दी। आसपास रहने वालों ने रामू बाई के रिश्तेदारों को ओर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुची। इस घटना की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैली ओर देखते ही देखते सुंदरवन कालोनी में भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने जांच करने के बाद महिला की लाश कोपोस्टमार्तम के लिए जिला चिकित्सालय पहुचाया।

घटना स्थल पर पहुंचे सीएसपी हेंमत चौहान ने मीडीया को बताया कि घटना रात करीब नो साढ़े नो बजे की है। रामबाई के घर मे घुसकर अज्ञात आरोपी ने किसी धारधार हथियार से चोट पहुचाकर हत्या कर दी। महिला घर मे अकेली रहती थी। उसके मकान में ऊपरी तल पर दो किरायेदार भी रहते है। महिला के पति का 5 माह पूर्व देहांत हो गया था। हत्या के कारण का स्पष्ट पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लूट के इरादे से हत्या नही लगती है क्यो की घर का सामान व्यवस्थित है।

इनका कहना है

अज्ञात आरोपियों द्वारा 55 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
रतलाम/लॉकडाउन में हुई सुन्दरवन कॉलोनी में महिला की घर घुसकर नृशंस हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

Related Articles

Back to top button
Close
Close