मध्यप्रदेश

 बीनागंज ।पत्रकार विष्णु शाक्यवार ने मुक्तिधाम में जरूरतमंद लोगों के लिए दी 40 क्विंटल लकड़ी

संवाददाता- रिंकू विश्वकर्मा,चाचौड़ा 

बीनागंज । वर्तमान में देश एवं प्रदेश के साथ-साथ राज्य में भी कोरोनावायरस कोविड-19 प्रकोप फैला हुआ है। जिसकी रोकथाम के लिए शासन द्वारा नए-नए आयाम किए जा रहे हैं। जिनमें कभी लॉकडाउन तो कभी कोरन्टीन, सेनीटाइजर, मास्क वितरण के कार्य के साथ साथ कोरोना संक्रमण ना फैले उसके लिए अनेक प्रयत्न किए जा रहे हैं बाजार बंद का व्यपारियो द्वारा गलत फायदा उठाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बाजार के कुछ व्यापारियों एवं कुछ दुकानदारों द्वारा पिछले दरवाजे से सामान देकर नगरी व ग्रामीण क्षेत्र की जनता से सामान खरीदने पर सामान के मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की खुलकर कालाबाजारी हो रही है। कालाबाजारी करने बाले दुकानदारों पर प्रशासन द्वारा दण्ड व कानूनी कार्यवाही भी की गई है। इस विकट परिस्थिति में कई लोगों के मन में सहयोग की भावना बलवती हैं कुछ लोग सूखा राशन देकर, तो कुछ लो नगद राशि देकर, कुछ लोग अस्पतालों में इलाज करा कर सहयोग कर रहे हैं ऐसे ही सहयोग की भावना के साथ नगर के एक युवा समाज सेवी पत्रकार विष्णु शाक्यवार ने आगे बढ़कर मुक्तिधाम बीनागंज में लगभग 40 कुंटल लकड़िया जरूरत मन्द लोगो के लिए मुक्ति धाम बीनागंज में डलबाई।
नगर के युवा पत्रकार विष्णु शाक्यवार ने बताया कि जगह जगह से लोगों द्वारा ब्लेक मार्केटिंग की खबरें सुनने के साथ साथ दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को बोला जा रहा है कि ऊपर से ही महंगा सामान आ रहा है। ऐसे में मन को बुरा लग रहा था। मैंने कुछ सहयोग करने का सोचा। चूंकि मेरा लकड़ी का ही व्यापार है इसलिए मुक्तिधाम में जरूरतमन्दों की सहायता के लिए लगभग 40 क्विंटल लकड़ी दान दी है। विष्णु के इस कदम की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close