Uncategorizedमध्यप्रदेश

आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नही , रतलाम पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

कोरोना के इस संक्रमणकाल में आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर अब कार्रवाई के लिए पुलिस आगे आई है। रतलाम पुलिस ने आमजनता से कालाबाजारीवालों की सूचना देने की अपील की है।

रतलाम पुलिस के अनुसार कोरोना संक्रमण काल मे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के उपचार हेतु वर्तमान मे आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन आदि की आवश्यकता मे अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिस कारण प्रदेश मे कई स्थानो पर आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला बाजारी व इनको निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री किए जाने की घटना प्रकाश मे आई है ।

रतलाम पुलिस ने जारी बयान में कहा कि जिला रतलाम मे यदि कोई व्यक्ति, दुकानदार या संस्था आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी कर रहा है, या उक्त वस्तुओ को निर्धारित मूल्य से अधिक दामो पर बेच रहा है, तो प उल्लेखित हेत्पलाइन नंबरो पर अपनी जानकारी साझा कर सकता है, जानकारी पर पुलिस द्वारा सक्त से सक्त कार्यवाही की जावेगी ।

पुलिस ने जनता से अपील है, की यदि उन्हे आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध मे में कोई जानकारी हो तो हेल्प लाइन नंबर :- 7049162265, 07412-270474 या 07412-222223 पर बगैर किसी भय के कॉल या वट्सएप के माध्यम से सूचना से अवगत करावे । सुचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जावेगी ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close