धर्ममध्यप्रदेश

कन्या पूजन के साथ यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, एन डि बाबा बर्फानी ने किया अन्न ग्रहण।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

बर्फानी सेवामंडल (रजि.) कैथल हरियाणा की मध्य प्रदेश की प्रथम रतलाम शाखा अध्यक्ष, अमरनाथ यात्रा प्रदेश अध्यक्ष, अधर्मियों के विनाशकारी, अध्यात्मिक गुरु ऐन डि बाबा बर्फानी का चेत्र महा नवरात्रि मे नो दिवसीय जल मौन उपासना, यज्ञ अनुष्ठान आदि का समापन कन्यापूजन के साथ सर्वप्रथम अपनी माता श्री शांता देवी परमार के हाथो से अन्न ग्रहण कर उपवास खुलवाया

इस अवसर पर आर. एस .एस. के जिला प्रचारक विजेंद्र जगोटि, संघ प्रचारक पार्थ साथी, सेवा भारती के जिला प्रमुख योगेश जाट, व्यापारी संघ के मनोज झालानी, संघ विचारक सुरेंद्र बावर, ऐन डि बाबा बर्फानी भक्त मंडल के प्रदेश संयोजक संदीप सोलंकी, आदि ने भी गुरु ऐन डि बाबा बर्फानी को अन्न ग्रहण करवा कर पुण्य लाभ लिया, व सभी ने आशीर्वाद लिया। एन डी बाबा बर्फानी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर विशेष साधु वाद दिया,आभार तेजेश परमार ने माना।

Related Articles

Back to top button
Close
Close