सराहनीय कार्य थाना सुनगढी पीलीभीत

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफल बनाने एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2021 को उ0नि0 अचल कुमार , वेदप्रकाश , विनोद कुमार तिवारी, सुशील कुमार के साथ बीसलपुर रोड चौपाल सागर पर मौजूद थे तभी सूचना मिली कि ग्राम रूपपुर कृपा व रूपपुर कमालू के प्रधान पद के प्रत्याशीगण अपने अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए इन्डिको कार नं0 यूपी 16 सीटी 9343 से भारी मात्रा में देशी शराब की पेटिया खरीद कर ले जा रहे है इसी सूचना पर रूपपुर कृपा स्कूल के पास इन्डिको कार उपरोक्त सहित तीन व्यक्ति को पकड लिया जिनके कब्जे से 704 पव्वा देशी मसालेदार शराब सील युक्त कुल 16 पेटी ठेके की शराब कीमती 43000 हजार रूपये की गाडी में भरी बरमाद हुई इस घटना के सम्बन्ध में थाना सुनगढी पर मु0अ0सं0 126/2021 धारा 188/269/270/171च (चुनाव) आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन व धारा 60(1)क , 72 आवकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय समय से रवाना किया जायेगा।



