उत्तरप्रदेश
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत की अध्यक्षता में भारत एवं नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों के बीच सुरक्षा प्रबंध एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा संबंधी बैठक आयोजित की गई।

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत आज दिनांक 23-04-21 को मुस्तफ़ाबाद गेस्ट हाउस पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर एवं अपर जिलाधिकारी पीलीभीत श्री डी. पी. मिश्रा की अध्यक्षता में नेपाल राष्ट्र के साथ आवश्यक सुरक्षा संबंधी वैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में C.D.O. कंचनपुर(नेपाल), पुलिस अधीक्षक कंचनपुर(नेपाल), SP(A.P.F.) कंचनपुर(नेपाल) S.D.M. खटीमा(उत्तराखंड), C.O. खटीमा(उत्तराखंड), DFO पीलीभीत, ACIO पीलीभीत, C.O. पूरनपुर व SSB कमांडेंट पीलीभीत आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।



